Goat farming :बारबरी बकरी और उसकी विशेषताएं | Barbari Goat Features and Specification

बारबरी बकरी और उसकी विशेषताएं

बकरी पालन प्रायः सभी जलवायु में कम लागत, साधारण आवास, सामान्य रख-रखाव तथा पालन-पोषण के साथ संभव है। इसके उत्पाद की बिक्री हेतु बाजार उपलब्ध है। इन्हीं कारणों से पशुधन में बकरी का एक विशेष स्थान है।

संसार में बकरियों की कुल 102 प्रजातियाँ उपलब्ध है। जिसमें से 20 भारतवर्ष में है। हमारे देश में पायी जाने वाली विभिन्न नस्लें मुख्य रूप से मांस उत्पादन हेतु उपयुक्त है।

बारबरी बकरी -

बरबरी नस्ल कि बकरियां  उत्तर प्रदेश के ऐटा, मैनपुरी, इटावा, आगरा, मथुरा एवं इससे लगे क्षेत्रों में बहुतायत में पायी जाती है।

माना जाता है कि बारबरी नस्ल कि बकरी को सबसे पहले विदेशो से लाया गया था 

इस नस्ल की पहचान यह है कि  -

यह छोटे कद की होती है परन्तु इसका शरीर काफी गठीला होता है। शरीर पर छोटे-छोटे बाल पाये जाते हैं। शरीर पर सफेद रंग के साथ भूरा या सुनहरा रंग का धब्बा पाया जाता है। यह देखने में खूबसूरत  हिरण जैसी  लगती है। इसकी नाक  बहुत ही छोटी और कान खड़े हुए रहते हैं

मैदान के गर्म इलाकों के अलावा इसे पहाड़ के ठंडे इलाकों में भी इसे आसानी से पाला जा सकता है।

इसका थन काफी  विकसित होता है। वयस्क नर का औसत वजन 35-40 किलो ग्राम तथा मादा का वजन 25-30 किलो ग्राम होता है। इन प्रजाति कि बकरियों को घर में बांध कर गाय की तरह रखा जा सकता है। इसकी प्रजनन क्षमता भी काफी अच्छी होती है। इस नस्ल कि खासियत यह है कि यह साल में दो बार बच्चा देती है  और  एक बार में 2 बच्चों को जन्म देती है। जिससे इनकी संख्या बहोत जल्दी बढती है | इनके  बच्चे  करीब 8-10 महीनों में वयस्क होते है।
ये  बकरियाँ प्रतिदिन 1 किलो दूध देती हैं. इस नस्ल की बकरियाँ मांस तथा दूध उत्पादन हेतु उपयुक्त मानी जाती है। 

नीचे दिए गये Video में आप 'बकरी पालन ' की विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे ।


अगर आप डेयरी के ज्ञान तथा नवीनतम टेक्नोलॉजी से अपडेट रहना चाहते हैं तो कृपया  हमें Facebook पर LIKE करना न भूलें  ।

अगर आप डेयरी क्षेत्र के बारे में सीखना और जानना चाहते है तो हमारे YouTube चैनल को यहाँ पर से Subscribe कर ले
We would greatly appreciate it if you kindly Share This Post With Your Friends Only If You Think The Post Is Helpful...
★★★★★
Your Comment For This Post..?

No comments :

No comments :

Post a Comment